दुनिया के 10 अमीर क्रिकेटर
क्रिकेट विश्व के ग्लैमरस खेलों
में से एक है। भारत में क्रिकेट को खूब पसंद किया जाता है। पिछले कुछ सालों
में इस खेल में ग्लैमर व पैसे को खूब बढ़ावा मिला है। आईपीएल और टी20 लीग
की शुरुआत के साथ ही अब दुनिया में क्रिकेटर खूब धनवान हो गए हैं। एक
अंगरेजी पत्रिका में छपी खबर के अनुसार ऐसे ही 10 क्रिकेटर्स के बारे में
हम आपको बताने जा रहे हैं जो दुनिया के सबसे धनी क्रिकेटर्स हैं।
फोर्ब्स के अनुसार वे दुनिया के पांचवें सबसे मूल्यवान खिलाड़ी है। धोनी की क्रिकेट सैलरी 3.5 मिलियन डॉलर है और उनकी विज्ञापन से कमाई 28 मिलियन डॉलर व उनकी कुल कमाई 31.5 मिलियन डॉलर है। धोनी री-बोक, पेप्सी और कई बड़े-बड़े ब्रांड्स का प्रचार करते हैं।
2. सचिन तेंदुलकर :
विश्व के महान क्रिकेटरों में शुमार भारत के सचिन तेंदुलकर कमाई करने के
मामले में दूसरे स्थान पर हैं। सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में क्रिकेट से
संन्यास ले लिया है।
सचिन की सालाना कमाई 22 मिलियन डॉलर है। सचिन की टीम सैलरी 4 मिलियन डॉलर है वहीं उनकी विज्ञापन के जरिए कमाई 18 मिलियन है। सचिन के मुख्य इंडॉर्समेंट्स कोका कोला,एदीदास, और कैस्ट्रॉल है।
3. विराट कोहली : भारतीय टीम के चर्चित चेहरे विराट कोहली अपने खेल के साथ-साथ अपनी प्रेमिका अनुष्का शर्मा को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं।
विराट कोहली कमाई के लिहाज से तीसरे अमीर क्रिकेटर हैं। विराट कोहली की सालाना कमाई 12 मिलियन डॉलर है। कोहली की टीम सैलरी 3 मिलियन डॉलर और विज्ञापन के जरिए कमाई 9 मिलियन डॉलर है। कोहली नाइक,पेप्सी और टोयोटा के प्रचार करते हैं।
4. गौतम गंभीर : गौतम गंभीर अभी भारतीय टीम से बाहर चल रहे भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर कमाई करने के मामले में दुनिया के चौथे अमीर क्रिकेटर हैं।
शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर की कमाई 8 मिलियन डॉलर है। उनका क्रिकेट पे 3 मिलियन डॉलर, तथा वे विज्ञापनों से 4 मिलियन डॉलर कमाई करते हैं। गौतम मुख्य रूप से रीबोक, लेज, हीरो होंडा और रेडबुल का विज्ञापन करते हैं।
5. वीरेंद्र सहवाग : अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए विख्यात भारत के वीरेंद्र सहवाग इस सूची में पांचवें पायदान पर हैं। वीरेंद्र सहवाग की कमाई 7 मिलियन डॉलर है।
सहवाग की क्रिकेट से कमाई 3 मिलियन डॉलर, और विज्ञापन से कमाई 4 मिलियन डॉलर है।
6. शेन वॉटसन : क्रिकेट में कमाई के मामले में भारतीय क्रिकेटरों के बाद नाम आता है, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों का। ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन इस मामले में छठे पायदान पर हैं।\
शेन वॉटसन की सालाना कमाई 6 मिलियन डॉलर है। उनका क्रिकेट पे 3 मिलियन डॉलर है। साथ ही उनकी विज्ञापन से कमाई 3 मिलियन डॉलर है। शेन वॉटसन गन एंड मूर, मोरे और टेग ह्यूअर के मुख्य रूप से विज्ञापन करते हैं।
7. माइकल क्लार्क : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क सर्वाधिक कमाई के मामले में सातवें पायदान पर हैं।
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट को अलविदा कह चुके माइकल क्लार्क की सालाना कमाई 5 मिलियन डॉलर है। क्लार्क की क्रिकेट पे 3 मिलियन डॉलर व विज्ञापन से पे 2 मिलियन डॉलर है। क्लार्क खासतौर पर पार्टन स्पोर्टस, गिलेटी और बोंड्स का प्रचार करते हैं।
8. ब्रेट ली : अपनी तेज रफ्तार गेंदों से बल्लेबाजों के तोते उड़ाने वाले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली कमाई करने के मामले में दुनिया के सातवें सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर हैं। ब्रेट ली की सालान इनकम 5 मिलियन डॉलर है।
उनकी टीम सैलरी 3 मिलियन डॉलर व विज्ञापन से इनकम 2 मिलियन है। वे खासतैर पर पार्टन स्पोर्टस, गिलेटी और बोंड्स का प्रचार करते हैं। वे एदीदास, वोक्सवेगन और गैरोरेद का प्रचार करते हैं।
9. रिकी पोटिंग : ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की सालाना कमाई 4 मिलियन डॉलर है। रिकी पोंटिंग की क्रिकेट से कमाई 2 मिलियन डॉलर व विज्ञापन से कमाई 2 मिलियन डॉलर है।
पोंटिंग मुख्य रूप से कोकाबूरा, केएफसी वोल्वोलाइन और रेक्सोना का प्रचार करते हैं।
10. युसूफ पठान : आईपीएल की कोलकाता टीम के अभिन्न सदस्य युसूफ कमाई करने के मामले में दुनिया के दसवें क्रिकेटर हैं। युसूफ पठान की सालाना कमाई 3.9 मिलियन डॉलर है।
युसूफ पठान की क्रिकेट से कमाई 3.3 मिलियन डॉलर है। वहीं उनकी विज्ञापन से कमाई 0.6 मिलियन डॉलर है।